

रुड़की (काशिफ़ सुल्तान) लगातार हो रही बारिश से जगह जगह जलभराव देखने को मिल रहा है जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।गलियों में भरने वाला पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया और घर का राशन कपड़े आदि समान खराब हो गया है।
जलभराव प्रभावित होने वाले लोगों को प्रशासन की ओर से राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जलभराव से प्रभावित लोगों कोब्रागत देने की प्रक्रिया में राशन,बिस्तर आदि खराब होने पर पांच हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी हालांकि लोगों के मुताबिक ये राशि काफी कम है लेकिन प्रशासन ने इसके लिए इतनी ही राशि निर्धारित की है।
आपदा नियमों के अनुसार यदि कोई परिवार जो कि झोंपड़ी में रहता था और उसकी झोंपड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है तो उसके लिए आठ हजार का मुआवजा निर्धारित किया गया है।
जलभराव से गौशाला को होने वाले नुकसान पर तीन हजार रुपए की राशि निर्धारित है।
इसके अलावा पक्के मकानों में हुए नुकसान का आंकलन मौके पर जांच के बाद ही किया जाएगा।
पक्के मकानों में पंद्रह प्रतिशत से कम नुकसान पर कोई मुआवजा नहीं मिलेगा,आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त भवन के लिए पैंसठ हजार रुपए और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए एक लाख बीस हजार रुपए का मुआवजा उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
