बाल दिवस पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मंगलौर में पुलिस द्वारा साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव एवं करियर काउंसलिंग के संबंध में छात्राओं को किया गया जागरूक।

बाल दिवस पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मंगलौर में पुलिस द्वारा साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव एवं करियर काउंसलिंग के संबंध में छात्राओं को किया गया जागरूक।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा विद्यालय की छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग, फर्जी लिंक, OTP एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने, अपने साथियों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं की रुचि, क्षमता एवं भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए करियर काउंसलिंग भी की गई। छात्राओं को शिक्षा के महत्व, विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित डिजिटल वातावरण, नशामुक्त समाज एवं बेहतर भविष्य के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा।