


रुड़की में Bharatiya Janata Party की पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में जीत पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। चंद्रशेखर चौक पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी और राहगीरों के बीच भी इसे वितरित कर खुशी साझा की।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, मेयर अनीता अग्रवाल और जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि यह जीत Narendra Modi के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है।

मेयर अनीता अग्रवाल ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर तक की मेहनत का ही परिणाम है कि पार्टी को विभिन्न राज्यों में समर्थन मिल रहा है।
जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियां समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली हैं और पश्चिम बंगाल में मिली सफलता परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।
इस मौके पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
