चमोली : भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। महेंद्र भट्ट ने आज, गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। भारत की राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने महेंद्र भट्ट को सदस्यता दिलाई। Mahendra Bhatt took oath as Rajya Sabha member in New Delhi


शपथ ग्रहण के बाद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में काम करने का मौका दिया है। वे उत्तराखंड के विकास के लिए अब राज्यसभा सदस्य के रूप में काम करते रहेंगे। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के निवासी महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। Mahendra Bhatt took oath as Rajya Sabha member in New Delhi

2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बद्रीनाथ विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं। Mahendra Bhatt took oath as Rajya Sabha member in New Delhi