

देहरादून : उत्तराखंड में होली की धूम है। देहरादून स्थित राजभवन में भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इस दौरान राज्यपाल ने लोगों के साथ होली खेली है।


इस मौके पर सीएम धामी समेत कई मंत्री भी मौजूद रहे। होली के मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट (रिटा) गुरमीत सिंह ने राजभवन में होली खेली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हे होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने राज्यपाल को गुलाल भी लगाया। Governor celebrated Holi at Raj Bhavan


इस मौके पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दीं। धन सिंह रावत ने भी राज्यपाल को रंग अबीर लगाया। Governor celebrated Holi at Raj Bhavan

