30 दिन की मिली पैरोल कल हो रही खत्म, फिर सलाखों के पीछे होगा राम रहीम

सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल काटकर रविवार यानि कल सुनारिया जेल लौटेगा। जेल प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अपडेट करना शुरू कर दिया है।

20 जुलाई को यूपी के बरनावा आश्रम में गया था राम रहीम 

राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में साल 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। 20 जुलाई को उसे एक माह की पैरोल मिली थी, जिसे काटने के लिए यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा गया था। इससे पहले भी कई बार राम रहीम पैरोल, फ्लो या स्वास्थ्य कारणों से जेल से बाहर आ चुका है।

अब तक इतनी बार मिली राम रहीम को पैरोल

  • 24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये 1 दिन की पैरोल दी।
  • 21 मई 2021 को दूसरी बार बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी।
  • 7 फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी।
  • जून 2022 को राम रहीम को फिर से एक महीने की पैरोल दे दी।
  • अक्टूबर 2022 को राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया।
  • 21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली।
  • 20 जुलाई 2023 को राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली। 


आपको बता दें कि साल 2017 में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वियों से रेप के मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी। तब से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है। सीबीआई की पंचकूला अदालत ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया था। इस मामले में भी उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा डेरा प्रमुख राम रहीम पर एक समारोह के कथित तौर पर गुरु गोबिंद सिंह की नकल करने के आरोप भी लग चुके है। सिखों समुदाय ने उनपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। यहीं नहीं डेरा प्रमुख पर साधुओं को नपंसुक बनाने बनाने के भी आरोप लगे थे। साधुओं को ये कहकर नपुसंक बनाया गया कि ऐसा होने से वो लोग प्रभु को महसूस कर सकेंगे।

NEWS SOURCE : punjabkesari