देहरादून : हल्द्वानी में नजूल भूमि पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को धुस्त करने के बाद अराजक तत्व में जहां एक और पुलिस प्रशासन और पत्रकारों पर पथराव कर दिया तो वहीं कई गाड़ियों में आग लगा दी हालत इतनी बिगड़ गए क्या रजक तत्वों ने बनभूलपुरा थाने में पथराव कर दिया और कई सरकारी गाड़ियों को निजी गाड़ियों को आज के हवाले कर दिया है। CM gave instructions for strict action


सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि बनभूलपुरा इलाके से कई राउंड फायरिंग भी की गई है इधर पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं फिलहाल कई लोग घायल हैं 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं जबकि कई पत्रकार और नगर निगम के कर्मचारी भी घायल हैं फिलहाल पुलिस हालात को काबू करने का प्रयास कर रही है। CM gave instructions for strict action

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है। CM gave instructions for strict action

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। CM gave instructions for strict action

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे। CM gave instructions for strict action

जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है। CM gave instructions for strict action