हल्द्वानी में उत्तरायणी कौतिक की धूम, लोकसंगीत पर झूमे दर्शक…

Haldwani : हल्द्वानी के पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में उत्तरायणी कौतिक की धूम मची है। सोमवार को छठे दिन सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक बलवीर सिंह राणा ने चूड़ी त्यार हाथ मा खनकनी, प्रियंका चंद ने उतरेणी कौतिक मैकनी घुमै दे… आदि कुमाऊंनी गीत सुनाकर लोगों को झुमाया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों और लोकसंगीत की प्रस्तुति ने मेला परिसर को पर्वतीय संस्कृति के रंग में रंग दिया।