रोटरी क्लब रुड़की एलीट द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के रक्तदान महाकुंभ के अंतर्गत, ईदगाह चौक स्थित, रुड़की ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इसका उद्देश्य ये है कि एक छोटा सा प्रयास बड़ा प्रभाव पैदा करता है—रक्तदान करें, आशा दें और जीवन बचाएं का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

एनसीसी के वरिष्ठ प्रशिक्षण समन्वयक रवि कपूर के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बावन से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित करने में योगदान दिया।
क्लब के कोषाध्यक्ष वर्णित अग्रवाल, सदस्य सोमेन कर्माकर एवं अथिति पंकज गर्ग ने भी रक्तदान किया। रुड़की ब्लड सेंटर के डॉ.अखिल सैनी ने शिविर के संचालन में सहयोग किया।
शिविर के मुख्य अतिथि कर्नल जगदीश अल्मिया रहे। रोटरी क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रीटा कालरा ने क्लब के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है।
परियोजना अध्यक्ष पीयूष गर्ग तथा सह-अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं प्रीति अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान में कुछ मिनट लगते हैं, लेकिन इससे किसी का जीवन बच सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने अभियान को सफल बनाने के साथ समाजसेवा की प्रेरणा दी।
क्लब अध्यक्ष नीता मित्तल ने बताया की रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का श्रेष्ठ माध्यम है। एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। क्लब सदस्यों के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को प्रशंसा प्रमाण-पत्र, जूस एवं फल वितरित किये गए ।
अतिथियों को क्लब की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर गगन सरीन, क्लब सचिव रमा गुप्ता, अनिरुद्ध गोयल, अंजलि गर्ग , सविता सिंह , तरु गोयल, शिव चरण सिंह पुंडीर, पूजा नंदा, पंकज नंदा, एवं अन्य क्लब से अक्षय प्रताप सिंह, सुभाष सरीन सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने यह संदेश दिया की रक्त की जरूरत किसी को भी कभी पड़ सकती है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी जरूरतमंद के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
