


Rishikesh : दो बाघों के शिकार के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
फरार आरोपियों की तलाश में वन विभाग लगातार वन गुर्जरों के डेरों पर दबिश दे रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।

वन विभाग ने अब फरार चल रहे तीन आरोपियों में से दो को पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशिक पुत्र गामा और जुप्पी पुत्र अल्लू के रूप में हुई है।
वहीं तीसरा आरोपी आमिर हमजा पुत्र मियां अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
वन विभाग की टीम गिरफ्तार तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य संभावित कड़ियों और वन्यजीव तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
