


पिरान कलियर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में पड़ोसियों के बीच सड़क विवाद और परिवार में बच्चों को डांटने को लेकर हुए झगड़े में पुलिस ने हस्तक्षेप किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद को बढ़ने से रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने गुलशाद उर्फ गुल्लू निवासी मुकर्रबपुर और सरफराज अली निवासी पिरान कलियर के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुंदन सिंह, सुबोध कुमार, सुनील चौहान और होमगार्ड सुशील कुमार शामिल रहे।
