रामपुर नगर पंचायत चेयरमैन पर जानलेवा हमला

(काशिफ़ सुल्तान) नगर पंचायत रामपुर के चेयरमैन परवेज़ सुल्तान के ऊपर जानलेवा हमला किया गया जिसमें आज़ाद समाज पार्टी के चेयरमैन बाल बाल बचे।
चेयरमैन परवेज़ सुल्तान बढ़ेड़ी एक मीटिंग में गए थे वहां से मीटिंग खत्म करने के बाद वो गोविन्दपुर अपने मित्र जिसका एक्सीडेंट हुआ था उसकी कुशलक्षेम पूछने चले गए,कुछ देर अपने मित्र के पास रुकने के बाद जब वो वहां से वापस रुड़की आ रहे थे तब उनपर अचानक से हमला हुआ।
उन्होंने बताया कि वापस लौटते समय भारापुर भौरी से पहले गैस एजेंसी के समीप आते ही अचानक किसी ने उनकी गाड़ी के शीशे पर बट मारी और अन्य हमलावरों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया।
गनीमत रही कि चेयरमैन परवेज़ सुल्तान इस हमले में बाल बाल बचे,हमलावर शायद वहां पहले से मौजूद थे जो कि हमला करते ही भाग गए।
चेयरमैन परवेज़ सुल्तान ने संबंधित थाने को सूचना दी और हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है