


लक्सर: लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग किशोरी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में एक ग्रामीण ने बताया कि पास के गांव का रहने वाला युवक शाहनवाज उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ अपनी फोटो को आपत्तिजनक तरीके से एडिट कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई कि आरोपी उनकी बेटी के साथ किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक शाहनवाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
