Uttarakhand : वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे CM धामी, जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना…

Uttarakhand : वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे CM धामी, जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना...

उधम सिंह नगर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में स्थित चकरपुर के वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे। वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। CM Dhami reached Vankhandi Mahadev Temple

वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे CM धामी

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चकरपुर में स्थित वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। CM Dhami reached Vankhandi Mahadev Temple

2024 के चुनावों में मिलेगी जीत : CM

ANI से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुझे आशा है कि महादेव हम सभी पर आशीर्वाद बनाए रखेंगे। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में उत्तराखंड के लोगों के प्रति इतना स्नेह दिखाया है कि वे 2024 के चुनावों में भी हमें सभी पांचों सीटें और भी बड़े अंतर से जिताने के लिए वोट करेंगे। CM Dhami reached Vankhandi Mahadev Temple