

रुड़की। नगर पंचायत क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही नाले की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। श्री योगेश्वर पब्लिक स्कूल से दिल्ली रोड तक नाला निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। क्षेत्रवासियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री राम सिंह कैरा और भाजपा सरकार का आभार जताया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के प्रयासों को भी इस मंजूरी का श्रेय दिया गया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नाला निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है और क्षेत्रवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इस कार्य को मंजूरी दिलाने में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति के सहयोग के लिए भी विशेष आभार जताया गया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि मंजूरी के बाद नाला निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा।
