संजय प्रजापति बने राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, किया गया स्वागत

रुड़की। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए संजय प्रजापति का आजाद नगर स्थित गोघा महाड़ी मंदिर में फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। व्यापारी वर्ग एवं कश्यप समाज के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि संजय प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक हितों के लिए कार्य करने तथा आपसी भाईचारा और सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्वागत के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान नीरज अग्रवाल, प्रवीण मेहंदी रत्ता, हेमंत जुल्का, राजीव कश्यप, मनोज, सागर कश्यप, पारस कश्यप, राकेश कश्यप, सोनू कश्यप, राजन कश्यप, सुमित कश्यप, यश कश्यप, विक्रम कश्यप आदि मौजूद रहे।