


देहरादून,
रोमियो लेन बार प्रकरण को लेकर एनएसयूआई के छात्रों ने पुलिस मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और “आईजी गो बैक” के नारे लगाए।
एनएसयूआई छात्रों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देहरादून के कई बारों में पुलिस की हिस्सेदारी है, जिसके चलते उनका संचालन प्रभावित हो रहा है। छात्रों का कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
