27 वर्षों की ज्योतिषीय सेवाओं के लिए पं. श्री प्रशांत सेमवाल को ‘भारत प्रतिभा सम्मान 2026’ से सम्मानित

नई दिल्ली, देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य पं. श्री प्रशांत सेमवाल को ज्योतिष के क्षेत्र में पिछले 27 वर्षों से उत्कृष्ट सेवाओं, व्यावसायिक उत्कृष्टता तथा समाज के प्रति समर्पित योगदान के लिए भारत प्रतिभा सम्मान परिषद द्वारा ‘भारत प्रतिभा सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान नई दिल्ली स्थित संविधान क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित 7वें भारत प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के द्वितीय मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी तथा भारतीय सेना के 22वें थल सेनाध्यक्ष एवं अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह थे।

भारत प्रतिभा सम्मान परिषद यह प्रतिष्ठित सम्मान उन व्यक्तित्वों को प्रदान करती है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करते हुए समाज सेवा, व्यावसायिक उत्कृष्टता तथा राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस अवसर पर पं. श्री प्रशांत सेमवाल ने इस सम्मान को अपने गुरुओं, परिवार, शुभचिंतकों एवं सभी श्रद्धालुओं के विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम बताते हुए परिषद का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाज की सेवा और वैदिक ज्योतिष के माध्यम से जनकल्याण के लिए समर्पित रहने का संकल्प व्यक्त किया।