लालपुल के पास विवाद के बाद फायरिंग, मचा हड़कंप

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में लालपुल के पास हरियाणा नंबर की कार सवार युवकों और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बाइक सवार युवकों ने कार पर डंडा मार दिया।

इसके बाद कार सवार युवकों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में शामिल युवकों की पहचान और घटनाक्रम की जांच कर रही है।