

देहरादून। उत्तराखंड में एसआईआर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। इस दौरान नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों और चिंताओं से अवगत कराया।
