ढंडेरा में चार नवनियुक्त सभासदों ने ली शपथ

नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प

रुड़की। ढंडेरा नगर पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में उत्तराखंड सरकार द्वारा नामित चार नए सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ईओ वीरेंद्र रावत ने क्षेत्रीय लेखपाल पंकज राजपूत की मौजूदगी में कोमल चौहान, रेखा नेगी, अतुल राणा और रविंद्र बब्बर को शपथ दिलाई।

शपथ लेने के बाद नवनियुक्त सभासदों ने नगर की बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क, पेयजल और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति और नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास पाल, अभय चौहान, अंकित चौहान, अमरदीप राणा, आलोक पुंडीर, जितेंद्र चौहान, विशाल वर्मा, दीपक चौहान प्रधान, दीपक पुंडीर, बृजेश राणा, वीरेंद्र राणा, बॉबी राणा, बाटी राणा और सनी चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं नगरवासी मौजूद रहे।