देहरादून में 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले

11 थानेदार बदले, एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी

देहरादून। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले किए हैं। शहर से लेकर देहात तक कुल 11 थानेदार बदले गए हैं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को पटेलनगर से स्थानांतरित कर डालनवाला का एसएचओ बनाया गया है। पटेलनगर की कमान अब इंस्पेक्टर नरेश राठौर संभालेंगे। इंस्पेक्टर संतोष कुंवर को कैंट, नरेंद्र गहलावत को मसूरी और देवेंद्र चौहान को नेहरू कॉलोनी का एसएचओ बनाया गया है। प्रदीप रावत को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।

क्लेमेंटटाउन के एसओ मोहन सिंह का तबादला कर उन्हें रायवाला का एसओ बनाया गया है, जबकि लोकपाल परमार को क्लेमेंटटाउन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसआई गिरीश नेगी को प्रेमनगर, शैंकी कुमार को सेलाकुई, मनोज नौटियाल को सहसपुर और अमित कुमार शर्मा को वसंत विहार का एसओ बनाया गया है।

चौकी प्रभारियों की भी बदली जिम्मेदारी

एसआई प्रद्युम्न नेगी को चौकी प्रभारी झाझरा, रविंद्र नेगी को एसआईएस शाखा, ओमप्रकाश को एसएसआई कैंट, प्रवीन सैनी को सभावाला चौकी प्रभारी और अरविंद पंवार को कुठालगेट चौकी प्रभारी बनाया गया है। आशीष कुमार को बाजार चौकी पटेलनगर, प्रवीर पुंडीर को एसएसआई सहसपुर, मनमोहन नेगी को एसएसआई नेहरू कॉलोनी और संजय रावत को एसएसआई प्रेमनगर की जिम्मेदारी मिली है।

विनोद कुमार को एसएसआई रायवाला, मुकेश थलेड़ी को चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश, वैभव गुप्ता को चौकी प्रभारी जाखन और सूरज कंडारी को चौकी प्रभारी कुल्हान बनाया गया है। शैलेंद्र प्रसाद का तबादला थाना रानीपोखरी किया गया है।

एसआई दीपक गैरोला को चौकी प्रभारी हर्रावाला और कमलेश गौड़ को चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी बनाया गया है। इनके अलावा 25 अन्य दरोगाओं को भी इधर से उधर किया गया है। एसएसपी के इस व्यापक फेरबदल से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई थानों एवं चौकियों की कमान में बदलाव हुआ है।