

हरिद्वार। देहरादून के परेड ग्राउंड में 17 जुलाई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति स्थगित किए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम की अनुमति स्थगित करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने प्रशासन से जल्द अनुमति बहाल करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
मुरली मनोहर ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और संगठनों को अपनी बात रखने का अधिकार है और इस तरह के फैसले लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। महेश प्रताप राणा ने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासनिक निर्णयों के माध्यम से विपक्षी कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न कर रही है।
वहीं, वरुण बालियान ने कहा कि कांग्रेस जनता और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन में पार्षद विवेक भूषण विक्की, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, नोमान अंसारी, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, अजय गिरी, तुषार कपिल, अरुण प्रकाश राघव, अकरम अंसारी, तरुण व्यास, नवीन सेंस, हिमांशु राजपूत, ऋषभ वशिष्ठ, करन सिंह राणा, आशीष प्रधान और सतेंद्र वर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
