

पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टे की पर्चियां, डायरी, पेन और नकदी बरामद की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध सट्टे और जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार और अमर सिंह शामिल रहे।
