ऑपरेशन ‘प्रहार’ में बड़ी सफलता: कर्नाटक से 14 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद

रुड़की:
रुड़की पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक 14 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी को बहला-फुसलाकर रुड़की से कर्नाटक ले जाया गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला किशोरी को भीख मंगवाने और उसे अवैध गतिविधियों में धकेलने की साजिश रच रही थी। समय रहते पुलिस को मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते उसके मंसूबों पर पानी फिर गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने किशोरी को झांसा देकर अपने साथ ले गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत टीम गठित कर तलाश शुरू की और कर्नाटक में लोकेशन ट्रेस कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोरी अब सुरक्षित है और उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल ऑपरेशन के बाद पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की जा रही है।