


नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी पेपर लीक मामले में जांच कर रही Central Bureau of Investigation (सीबीआई) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एजेंसी ने इस पूरे रैकेट के कथित मास्टरमाइंड प्रोफेसर PV Kulkarni को पुणे से गिरफ्तार किया है।
सीबीआई की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने में कुलकर्णी की केंद्रीय भूमिका थी। एजेंसी के अनुसार, वह केवल पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा नहीं था, बल्कि पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है।

जांच एजेंसियां अब इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। देशभर में चर्चित इस मामले ने मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
