अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, स्थायी भर्ती बहाल करने की मांग

देहरादून। अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए योजना को समाप्त करने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और डॉ. हरक सिंह रावत ने योजना पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे युवाओं के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

चार साल की सेवा के बाद भविष्य को लेकर चिंता

डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के बड़ी संख्या में परिवार सेना से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अग्निवीर योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी करने के बाद युवाओं के सामने भविष्य को लेकर चुनौती खड़ी हो जाती है। कांग्रेस नेताओं ने अग्निवीर भर्ती के स्थान पर सेना में पहले की तरह स्थायी भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग की।