


ऊखीमठ, संवाददाता।
खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा में संचालित एक हेलीकॉप्टर को ऊखीमठ में एहतियातन उतारना पड़ा। पायलट की सूझबूझ और सतर्कता के चलते हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिससे सभी यात्री सुरक्षित रहे।
जानकारी के अनुसार, सेंडन कंपनी का हेलीकॉप्टर गुरुवार अपराह्न करीब 2:25 बजे मौसम अचानक खराब होने के कारण राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ के खेल मैदान में उतारा गया। प्रतिकूल मौसम और कम दृश्यता को देखते हुए पायलट ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए एहतियातन लैंडिंग का निर्णय लिया।

करीब 40 मिनट तक मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी, लेकिन मौसम में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण अपराह्न 3:05 बजे उसे फाटा वापस लौटना पड़ा।
प्रशासन और विमानन अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम अनुकूल होने पर ही हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन किया जाता है। खराब मौसम के दौरान पायलट द्वारा लिया गया यह निर्णय सुरक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
