


मेरा युवा भारत हरिद्वार उत्तराखंड युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रुड़की ब्लॉक में ‘फिट इंडिया’ मिशन के अंतर्गत मेरा युवा भारत हरिद्वार उत्तराखंड द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजलि रानी के द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें रॉयल यूथ क्लब के सभी युवाओं एवं युवतियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजली रानी ने कहा कि ‘फिट इण्डिया’ के तहत हम सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा इस अभियान के तहत लोगों को अपना शरीर स्वस्थ रखने का संदेश दिया गया है। ताकि लोग इस थीम पर आगे बढ़ते हुए अपने शरीर का ख्याल रख सके। साइकिल अपनाएं स्वास्थ्य और पर्यावरण बचाए। कार्यक्रम में सुशांत मौर्य,शिवानी,सोनिया, कोमल, दक्ष, अभिनव, देवांशी, अनु, काजल, प्रियंका, कीर्तिका, कार्तिक, अंकित, स्नेहा, अभि, आयुष, हिमांशु,बिलाल, रितिक, आयुषी दिव्या आदि ने प्रतिभाग किया।
