ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के इलेक्शन में नवीन रयाल बने संयुक्त सचिव

ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से आयोजित परवेक्षक प्रदीप कटारिया के कुशल पर्यवेक्षण में फरीदाबाद पुलिस लाइन में 29 सितंबर को ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की इलेक्शन बोर्ड की बैठक में अहम फैसले लिए गए। खेल और खिलाड़ियों के विकास में अति महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ-साथ ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया में सर्वसम्मति से उत्तराखंड ग्रेपलिंग संघ के महासचिव नवीन रयाल को संयुक्त सचिव चुना गया। अध्यक्ष हरियाणा के आईजी ओपी नरवाल, सचिव सुबोध कुमार, कोषाध्यक्ष बलविंदर सिंह बनाए गए वही ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के मीडिया प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी को बनाया गया ।
नव निर्वाचित संयुक्त सचिव को ग्रेपलिंग का जनक कहे जाने वाले शिव कुमार पांचाल, उत्तराखण्ड के अध्यक्ष अखिलेश मित्तल कोषाध्यक्ष सागर गर्ग ने शुभकामनाएं दी।

ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑफिस सेक्रेटरी सीमा सिंह, अरुण सिंह, राजेश शर्मा, सुप्रिया सामंत , पार्थ सारथी सरकार,संजय पंवार, सहित कई पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।