Uttarakhand : लू से बेहाल हुए लोग, 43 पहुंचा पारा, इन जिलों में मिलेगी बारिश से राहत…

Uttarakhand : लू से बेहाल हुए लोग, 43 पहुंचा पारा, इन जिलों में मिलेगी बारिश से राहत...

देहरादून : मई के आखिरी सप्ताह में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी का कहर जारी है। हालांकि मौसम विभाग ने पांच पहाड़ी जिलों के लिए राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है। People are suffering from heat wave

इन जिलों में मिलेगी बारिश से राहत

भीषण गर्मी के बीच मौसम वैज्ञानिकों ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में आंशिक बादलों के साथ तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। People are suffering from heat wave

43 पहुंचा पारा

बता दें राजधानी देहरादून में भी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को देहरादून का तापमान ऑल टाइम रिकॉर्ड से एक पॉइंट कम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2012 में 30 मई को 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। तापमान के रिकॉर्ड स्तर पर रहने से बुधवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। People are suffering from heat wave