

हरिद्वार : BJP के गढ़ कहे जाने वाले खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार सीट से नामांकन कर दिया है। उमेश कुमार ने रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर हरिद्वार सीट से नामांकन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे। इससे पहले चर्चा थी कि उमेश कुमार को कांग्रेस से टिकट मिलेगा। Trivendra and Umesh face to face on Haridwar seat


भाजपा से इस सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने अभी इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यहां से पूर्व सीएम हरीश रावत और उनके बेटे का नाम चर्चा में है। Trivendra and Umesh face to face on Haridwar seat


बता दें कि विधानसभा के चुनाव में उमेश कुमार ने भाजपा के गढ़ में खानपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत दर्ज की थी। अब उनके लोकसभा से नामांकन करने के बाद इस सीट पर चुनाव दिलचस्प होगा। नामांकन के बाद उमेश कुमार ने कहा कि यह हरिद्वार के मान सम्मान की लड़ाई है। Trivendra and Umesh face to face on Haridwar seat

यहां के बेरोजगारों को सुरक्षित करने की लड़ाई है। हरिद्वार के हर ब्लॉक और मुख्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में घूसखोरी हो रही है। उमेश ने कहा किसानों की दुर्गती हो ही रही है और सभी सरकारें हमें गुलाम बनाना चाहती हैं। Trivendra and Umesh face to face on Haridwar seat

