Dehradun : घर से चार साल के मासूम को उठा ले गया बाघ, मचा कोहराम

Dehradun : घर से चार साल के मासूम को उठा ले गया बाघ, मचा कोहराम

देहरादून : उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक थम नहीं रहा है। भीमताल के बाद अब देहरादून में भी बाघ का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक बाघ घर के आंगन से चार साल के मासूम को उठा ले गया। Four year old boy was taken by tiger

बच्चे का शव आज सुबह क्षत-विक्षत हालात में मिला है। जिससे क्षेत्र में दहशत के साथ ही आक्रोश है तो वहीं परिजनों का बुरा हाल है। Four year old boy was taken by tiger

मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी से आगे सिंगली गांव से एक चार साल के बच्चे को बाघ उठाकर ले गया। बच्चे को बाघ के ले जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व ग्रामीण देर रात तक कांबिंग करते रहे, लेकिन बच्चे का पता नहीं लग पाया। Four year old boy was taken by tiger

जिसके बाद आज  बुधवार की सुबह पुलिस ने मासूम का शव जंगल से बरामद कर लिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान आयांश पुत्र  अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष के रूप मे हुई है। मासूम की मौत से इलाके में गुस्सा व दहशत है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे है। Four year old boy was taken by tiger