वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) ने वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी, जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 नवंबर से प्रस्तावित है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

श्रेणीवार पदों का विवरण

कुल 200 पदों में से 105 पद सामान्य वर्ग, 39 अनुसूचित जाति, 27 अन्य पिछड़ा वर्ग, 21 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और आठ पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा नियमानुसार महिला, भूतपूर्व सैनिक, अनाथ, उत्कृष्ट खिलाड़ी और आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का विज्ञान या गणित विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2026 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 22 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 22 अक्तूबर 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन : 26 से 27 अक्तूबर 2026
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा : 19 नवंबर 2026 से प्रस्तावित

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो अर्हकारी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को चार घंटे में 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को चार घंटे में 14 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को शॉट पुट, लंबी कूद और ऊंची कूद में भी भाग लेना होगा।

दूसरे चरण में शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की 100 अंकों की दो घंटे की वस्तुनिष्ठ ऑफलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसमें शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई ऋणात्मक अंक का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क

|
श्रेणी

|

शुल्क

|
| — | — |
|

सामान्य एवं उत्तराखंड ओबीसी

|

300 रुपये

|
|

उत्तराखंड एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग

|

150 रुपये

|
|

अनाथ अभ्यर्थी

|

निशुल्क

|

आवेदन वेबसाइट: sssc.uk.gov.in