देहरादून में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक मजदूर पर पलटा

ब्रेक फेल होने के बाद एक्सप्रेसवे के पैराफिट से टकराया ट्रक, मौके पर मौत

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पर काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देहरादून की ओर आ रहा एक ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और एक्सप्रेसवे के पैराफिट से टकराने के बाद सड़क पर काम कर रहे मजदूर पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा ट्रक के अचानक ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से मजदूर उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।