

रुड़की। Indian Institute of Technology Roorkee ने ‘Building AI-Powered Business Applications’ में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है। चार महीने का यह कार्यक्रम उन पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है, जो केवल एआई टूल्स के इस्तेमाल से आगे बढ़कर बिना कोडिंग के एआई आधारित बिजनेस सॉल्यूशन तैयार करना सीखना चाहते हैं।
कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को बिजनेस में एआई के उपयोग के अवसरों की पहचान, एआई आधारित वर्कफ्लो तैयार करने, एआई एजेंट और एंटरप्राइज नॉलेज असिस्टेंट बनाने के साथ जेनरेटिव एआई और एजेंटिक एआई की अवधारणाओं को व्यावहारिक परिस्थितियों में लागू करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कक्षाएं शनिवार और रविवार को तीन-तीन घंटे आयोजित होंगी।
हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट से होगी पढ़ाई
संस्थान के अनुसार कार्यक्रम में एप्लीकेशन आधारित लर्निंग पर जोर दिया गया है। प्रतिभागियों को वास्तविक कारोबारी परिस्थितियों पर हैंड्स-ऑन एक्सरसाइज, मिनी प्रोजेक्ट और कैपस्टोन प्रोजेक्ट कराया जाएगा। कैपस्टोन प्रोजेक्ट में प्रतिभागी शुरुआत से अंत तक एआई आधारित समाधान तैयार करेंगे।
15 से अधिक एआई टूल्स का प्रशिक्षण
कोर्स में बिना कोडिंग एआई एप्लीकेशन बनाना, एआई एजेंट और इंटेलिजेंट वर्कफ्लो ऑटोमेशन तैयार करना, रिट्रीवल आधारित एआई सिस्टम से एंटरप्राइज नॉलेज असिस्टेंट बनाना, जिम्मेदार एआई, गवर्नेंस, सुरक्षा और डिप्लॉयमेंट की तैयारी जैसे विषय शामिल हैं। प्रतिभागियों को ChatGPT, Perplexity, NotebookLM, Dify, Flowise, n8n, Make और Airtable समेत 15 से अधिक एआई और ऑटोमेशन टूल्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।
तीन साल के अनुभव वाले स्नातक कर सकेंगे आवेदन
कार्यक्रम के लिए स्नातक या डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है। कोर्स की फीस 1,09,000 रुपये प्लस जीएसटी निर्धारित की गई है।
