टिहरी गढ़वाल के नवीन रयाल ने रचा इतिहास, चौथी बार रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में निभाएंगे अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक की भूमिका

देहरादून/टिहरी: उत्तराखंड के सीमांत पहाड़ी जिलों से निकलकर वैश्विक पटल पर चमकने वाले हुनरों में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। जनपद टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के दोगी पट्टी के ग्राम नसोगी के रहने वाले नवीन रयाल ने खेल जगत में देवभूमि का मान बढ़ाया है। नवीन रयाल का चयन अज़रबैजान में आयोजित होने वाली यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) की ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए बतौर अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक (International Referee) हुआ है। यह लगातार चौथी बार है जब वह विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पवाकी देवी से तय किया वर्ल्ड चैंपियनशिप तक का सफर ग्राम नसोगी में जन्मे नवीन रयाल की पढ़ाई-लिखाई पवाकी देवी से हुई। पहाड़ों की कठिन परिस्थितियों के बीच शिक्षा हासिल करने वाले नवीन ने अपने कड़े संघर्ष और खेल के प्रति जुनून की बदौलत आज इस मुकाम को हासिल किया है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का रहा है निरंतर सहयोग नवीन रयाल की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर मिला प्रोत्साहन भी बेहद महत्वपूर्ण रहा है। नवीन के गृह क्षेत्र नरेंद्रनगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक और उत्तराखंड सरकार में वन एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी समय-समय पर खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए नवीन रयाल का सहयोग करते रहते हैं। नवीन ने अपनी इस सफलता पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी का विशेष आभार व्यक्त किया है।

अधिकारियों और दोगी पट्टी की जनता का जताया आभारअपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए नवीन रयाल ने उन्हें लगातार सपोर्ट करने वाले सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने विशेष रूप से:

जिला क्रीड़ा अधिकारी (District Sports Officer)
जिला युवा कल्याण अधिकारी (District Youth Welfare Officer)

Inspector- Ram kishor Saklani

दोगी पट्टी की समस्त जनता का दिल से आभार व्यक्त किया है, जिनके आशीर्वाद और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां:
नवीन रयाल इससे पहले भी तीन बार यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की प्रतिष्ठित वर्ल्ड चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका बखूबी निभा चुके हैं:

कजाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप
सर्बिया वर्ल्ड चैंपियनशिप
ग्रीस वर्ल्ड चैंपियनशिप

अब वह अज़रबैजान में होने वाली आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप में चौथी बार ऑफिशियल के रूप में मैट संभालते नजर आएंगे। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव नसोगी, पवाकी देवी और पूरे टिहरी गढ़वाल जनपद में खुशी की लहर है।