

भारत-नेपाल सीमा:
नेपाल में काठमांडू के मेयर बालेन शाह की सरकार द्वारा भारत से आने वाले 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम ड्यूटी लगाए जाने के फैसले के बाद सीमा पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

नेपाल सरकार के इस नए प्रावधान के अनुसार, भारत से ले जाए जाने वाले 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर अब कस्टम ड्यूटी देना अनिवार्य कर दिया गया है। इस फैसले का विरोध करते हुए भारतीय पक्ष के लोगों ने भी नेपाल से आने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते सीमा पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई और दोनों देशों के बीच आवाजाही बाधित हो गई। स्थानीय स्तर पर व्यापार और आवागमन पर इसका असर साफ देखा जा रहा है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों ओर प्रशासन सतर्क हो गया है और हालात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

