सनातन सेवा ही मानव का पहला धर्म : भक्त दुर्गादास

अभिनेता मुकेश खन्ना ने समाजसेवी भक्त दुर्गादास को किया सम्मानित

हरिद्वार। सिडकुल स्थित एक होटल में नेकी की राह संस्था की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेता मुकेश खन्ना शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाजसेवी एवं लाल माता मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास को सनातन धर्म की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद भक्त दुर्गादास ने कहा कि सनातन की सेवा ही मानव का पहला धर्म है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों और श्रद्धालुओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य और धर्म है।

उन्होंने कहा कि मानव सेवा के साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण और उसके प्रचार-प्रसार के लिए भी सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से सेवा कार्यों से जुड़ने और सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।