रुड़की के ऋषभ चौहान ने फैशन ब्रांड ‘ग्राबोरा’ किया लॉन्च

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरुआत, जल्द रुड़की में खुलेगा बड़ा शोरूम; देश के अन्य शहरों में भी विस्तार की योजना

रुड़की। शहर के युवा ऋषभ चौहान ने फैशन की दुनिया में कदम बढ़ाते हुए अपना ब्रांड ‘ग्राबोरा’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है। बॉलीवुड में पहचान बना चुके ऋषभ चौहान के इस नए प्रयास से रुड़की का नाम फैशन और कारोबार के क्षेत्र में बड़े स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है।

ऋषभ चौहान ने बताया कि ‘ग्राबोरा’ को युवाओं की पसंद और आज की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ब्रांड के तहत पुरुषों के लिए टी-शर्ट, शर्ट और जींस की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शुरुआत के बाद जल्द ही रुड़की में ‘ग्राबोरा’ के नाम से एक बड़ा शोरूम खोला जाएगा। इसके अलावा देश के कई अन्य शहरों में भी ब्रांड के शोरूम खोलने की योजना है।

उन्होंने बताया कि ग्राहक ब्रांड के उत्पादों और अन्य जानकारियों के लिए GRABORA.CO.IN पर जा सकते हैं। ऋषभ चौहान ने कहा कि उनका उद्देश्य रुड़की से शुरू किए गए इस ब्रांड को बड़े स्तर पर पहचान दिलाना है।

ऋषभ चौहान शहर के जाने-माने अशोक चौहान के बेटे हैं। बेटे की इस उपलब्धि और नई शुरुआत को लेकर अशोक चौहान भी काफी उत्साहित हैं।