

रुड़की : रोटरी क्लब रुड़की की अध्यक्षा रोटे अल्का मित्तल के नेतृत्व में रोटरी क्लब रुड़की ने अपना तीसरा समाज सेवा का कार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालियर में बच्चों की गर्मी की समस्या को देखते हुए गर्मी से राहत देने हेतु छत्त के पंखे भेंट किए।इस अवसर पर रोटरी के पूर्व असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे सुभाष सरीन ने कहा रोटरी अपने समाज हित के कार्य को निश्वार्थ भाव से करता है ऐसे स्थान पर सेवा कार्य करता है जहां बहुत ही बड़ी समस्या होती है।

रोटरी अध्यक्षा रोटे अल्का मित्तल ने स्कूल प्रबंधन को विश्वास दिलाया कि स्कूल में बच्चों की हर समस्या के समाधान के लिए रोटरी क्लब रुड़की कृत संकल्प है। पूर्व रोटरी अध्यक्षा रोटे वन्दना मोहन ने कहा रोटरी ऐसे संस्थान का चयन करता है जिनमें बच्चों की सुविधा हेतु किसी भी तरह की आवश्यकता हो उसकी पूर्ति करना रोटरी क्लब का दायित्व है। स्कूल प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र ममगाईं ने रोटरी क्लब द्वारा स्कूल में सिलिंग फेन भेंट करने पर सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट गवर्नर गगन सरीन, सचिव रोटे प्रेम चंद सैनी, विरेन्द्र जैन,प्रेम सरीन,रोटे विनय शर्मा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री देशराज कर्णवाल,जी ने रोटरी कल्ब द्वारा समाज में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।श्रीमती बैजयंती कर्णवाल ने भी कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम स्कूल स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।
