रोटरी क्लब रुड़की एलीट द्वारा शिवालिक पब्लिक स्कूल, डंडेरा में छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं जागरूकता विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संजिवन अस्पताल की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता गर्ग ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने विशेष रूप से चौदह से छबीस वर्ष की युवा लड़कियों में समय पर एच पी वी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि टीकाकरण एवं जागरूकता सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्येक्रम को अधिक संवादात्मक एवं उपयोगी बनाने हेतु प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रीति अग्रवाल ने छात्राओं की बेहतर समझ एवं विषय की स्पष्टता के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जिनका डॉ. गर्ग ने सरल एवं विस्तृत उत्तर देते हुए छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया एवं निवारक उपायों के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब रुड़की एलीट की अध्यक्ष नीता मित्तल ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, टीकाकरण तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

उर्मिला पुंडीर, मीनाक्षी सिंह, ममता शर्मा, निशु कश्यप, सीमा, गीता बिष्ट आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने रोटरी क्लब रुड़की एलीट एवं डॉ. संगीता गर्ग का इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
