पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 315 बोर के तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। रविवार रात के समय सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके भाग रहे युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक को संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि पकड़ा गया सलेमपुर बक्काल निवासी आफरीन है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
Roorkee News: तमंचे के साथ युवक को पकड़ा, मुकदमा दर्ज
