राहुल गांधी झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही वजह है कि राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के कई दावे फैक्ट चेक में गलत साबित हो चुके हैं।

शुद्धिकरण प्रकरण पर कांग्रेस को घेरा

शुद्धिकरण प्रकरण को जाति से जोड़ने के कांग्रेस के प्रयासों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर भ्रम फैलाने और समाज को बांटने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण और हवन जिहादी नारों के विरोध में किया गया था और इसका जातिवाद से कोई संबंध नहीं था। मुख्यमंत्री के अनुसार, आयोजन करने वाले भाई स्वयं अनुसूचित समाज से थे। इससे कांग्रेस के कथित नैरेटिव की सच्चाई जनता के सामने आ गई है।

निवेश और रोजगार पर भी कांग्रेस को घेरा

यूआईआईडीबी से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्था प्रदेश में निवेश बढ़ाने, आर्थिक गतिविधियों को गति देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में आ रहा निवेश और युवाओं के लिए पैदा हो रहे रोजगार के अवसर भी कांग्रेस को रास नहीं आ रहे हैं।

13 हजार एकड़ सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में करीब 13 हजार एकड़ अतिक्रमित सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि