

दिल्ली में नए पेट्रोल बाइक-स्कूटर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का होगा पंजीकरण
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 1 अप्रैल 2028 से पेट्रोल से चलने वाले नए दोपहिया वाहनों की खरीद पर बड़ा असर पड़ने वाला है। दिल्ली सरकार की ईवी (EV) पॉलिसी 2.0 के तहत इस तारीख के बाद नए पेट्रोल बाइक और स्कूटर का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। यानी राजधानी में केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का ही नया पंजीकरण होगा।
हालांकि, पहले से खरीदे गए और पंजीकृत पेट्रोल दोपहिया वाहन पहले की तरह चलते रहेंगे। यह फैसला केवल 1 अप्रैल 2028 के बाद होने वाले नए रजिस्ट्रेशन पर लागू होगा।
सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य वायु प्रदूषण कम करना, स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को तेज़ी से बढ़ाना है।
