

देहरादून।
जनपद देहरादून में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 54 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस तबादला सूची में कई थानों और चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात जारी आदेश के अनुसार 6 निरीक्षक और 48 उपनिरीक्षक शामिल हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादलों में प्रमुख रूप से पीडी भट्ट को सेलाकुई से राजपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि शैंकी कुमार को बसंत विहार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शंकर सिंह बिष्ट को कैंट थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा इंस्पेक्टर प्रदीप रावत को राजपुर से सहसपुर, शंकर सिंह बिष्ट को सहसपुर से कैंट, कमल कुमार लुंठी को कैंट से डोईवाला और प्रदीप राणा को डोईवाला से पुलिस कार्यालय भेजा गया है। मुकेश त्यागी को एसओजी से एएनटीएफ तथा दुर्गेश पांडेय को एएनटीएफ से एसओजी देहात ट्रांसफर किया गया है।
उपनिरीक्षकों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। शैलेंद्र कुमार को एसओजी से बसंत विहार, लोकपाल परमार को पुलिस लाइन से सेलाकुई, आशीष कुमार को आईएसबीटी चौकी से नेहरू कॉलोनी, रविंद्र सिंह नेगी को नेहरू कॉलोनी से कैंट, जयवीर सिंह को शहर कोतवाली से पटेलनगर और आदित्य सैनी को रायवाला से लालतप्पड़ चौकी प्रभारी बनाया गया है।
अन्य कई अधिकारियों को भी विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग के इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।

