

देहरादून (जौलीग्रांट)। जौलीग्रांट के पाल मोहल्ले में आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम आरोपी पति गोपाल (39) ने अपनी पत्नी प्रतिभा (30) पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है और वर्तमान में पत्नी के साथ जौलीग्रांट के पाल मोहल्ले में किराए पर रह रहा था। वह मजदूरी का काम करता है।
Chintamani Maithani ने बताया कि आरोपी ने पत्नी के पेट पर दो बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
मृतका के भाई विवेक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

