


देहरादून: आधुनिक दौर में रिश्तों में बढ़ती दूरियां, अकेलेपन की प्रवृत्ति और मानसिक उलझनों जैसे विषयों पर केंद्रित एक अनूठा साहित्यिक एवं मनोवैज्ञानिक कार्यक्रम 19 जून 2026 को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और टेक उद्यमी प्रतीक गोयल अपनी पहली पुस्तक ‘The Gift of the Witch’ का लोकार्पण करेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह केवल पुस्तक विमोचन कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि आधुनिक मनोविज्ञान, क्वांटम विज्ञान और प्राचीन भारतीय वैदिक परंपराओं से जुड़े विचारों पर आधारित एक संवादात्मक सत्र भी होगा। कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित बुकस्टोर The Book World (Astley Hall) तथा Dharma Creation के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में लेखिका एवं पॉडकास्टर सात्विका गोयल और लेखक प्रतीक गोयल ‘The Shadow Audit’ नामक लाइव संवाद प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान आधुनिक रिश्तों, अवॉयडेंट अटैचमेंट, ट्रॉमा, भावनात्मक सुरक्षा और आत्म-समझ जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि यह सत्र मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ भारतीय वैदिक विचारों को भी जोड़ने का प्रयास करेगा।
पुस्तक के पहले संस्करण की केवल 500 सीमित प्रतियां प्रकाशित की गई हैं। इसके साथ #DoonLoveStories नामक सांस्कृतिक अभियान भी शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से युवाओं को अपने अनुभव और अनकही प्रेम कहानियां साझा करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में शहर के चुनिंदा इन्फ्लुएंसर्स, लेखकों और क्रिएटर्स को विशेष ‘Tarot Archive’ गिफ्ट हैंपर भी प्रदान किया जाएगा।
लेखक प्रतीक गोयल का कहना है कि उनकी पुस्तक व्यक्ति के भीतर मौजूद सुरक्षा और स्वतंत्रता के बीच चलने वाले आंतरिक संघर्ष को समझने का प्रयास करती है। उनका मानना है कि आत्म-जागरूकता और स्वस्थ रिश्तों की दिशा में यह संवाद युवाओं के लिए नई सोच का आधार बन सकता
