

भीमगोड़ा रोड पर हादसे के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई, मंदिर की चोटी को सुरक्षित करने का काम शुरू
हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार के भीमगोड़ा रोड स्थित काली मंदिर पर पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए। बोल्डरों की चपेट में आने से मंदिर की चोटी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में एहतियात के तौर पर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी बीच काली मंदिर के समीप पहाड़ी से अचानक बड़े बोल्डर नीचे आ गिरे। इससे मंदिर की चोटी को नुकसान पहुंचा।
मंदिर की चोटी सुरक्षित करने का कार्य शुरू
घटना के बाद संबंधित टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मंदिर की क्षतिग्रस्त चोटी को सुरक्षित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में लोगों को सावधानी बरतने और संभावित खतरे को देखते हुए सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है।
प्रशासन की ओर से लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
