उत्तराखंड बना पहला राज्य, जहां डाक से मिलेगी मरीजों को मुफ्त दवा

उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल करने जा रही है। राज्य के सभी 95 विकासखंडों में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जहां मरीजों की जांच, उपचार और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। खास बात यह है कि इलाज के बाद मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार हर 15 दिन में मुफ्त दवाएं डाक के माध्यम से घर भेजी जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग मरीजों का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेगा, जिससे उनके इलाज और नियमित निगरानी में आसानी होगी। इस अभियान का पहला शिविर 4 जुलाई से शुरू होगा।